
जमकर की गई आतिशबाजी
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। रविवार को कमालगंज नगर में पूजित अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो कि भगवान राम की नगरी अयोध्या धाम से आए हुए अक्षतों को कलश में रखा गया। जिसके बाद में पूजित अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ संत बच्चा महाराज के कर कमलों द्वारा उनका विधिवत पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद में जयश्री राम के नारों के उद्घोष के साथ कलश यात्रा का तपस्वी वाले बाग मंदिर से शुभारंभ किया गया। जो कि पूरे नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई समापन रामलीला स्थान फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज के पास में किया गया। जिसमें बताया गया की 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के समय सभी लोग अपने घरों में दीपक जलाएं तथा मुख्य द्वार पर वंदनवारी बनवाएं तथा सभी लोग उस दिन भगवान श्री राम के जयकारों के साथ भगवान राम का पूजन भी करें। वहीं 2 जनवरी से अयोध्या धाम से आए हुए अक्षतों को पूरे नगर के घरों में वितरित किया जाएगा। जिसके साथ भगवान राम का पूजन किया जाएगा। यात्रा के संयोजक आशुतोष मिश्रा तथा सह संयोजक नितेश कुमार महेश्वरी ने यात्रा का संचालन किया। इस मौके पर संत बच्चा बाबा महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें संघ के जिला प्रचारक प्रवीण कुमार, आरएसएस से सौदान सिंह, श्याम बहादुर तथा, महंत आशुतोष उर्फ बाबुआ बाजपेई, गोपाल पालीवाल, प्रभाशंकर औदिच्य एडवोकेट, भाजपा नेत्री हिना औदिच्य, अक्षत कलश के पुजारी राजू पंडित, प्रधान धर्मेंद्र सिंह सहित यात्रा में नगर के तथा गांव से आए हुए प्रधानगण सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
