हत्यारोपी आलाकत्ल सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पीडि़त रघुनन्दन सिंह पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी उमराव नगला ग्राम सभा फतेहपुर थाना कमालगंज नें अभियुक्ततों द्वारा खाली खेतों में पीडि़त के पुत्र संजेश को भैंसे चराने को लेकर हुए विवाद में टकोरा से जानलेवा हमला करना, जिससे पीडि़त के पुत्र की मौके पर ही मौत होने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी। सूचना पर तत्काल थाना कमालगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 272/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस बनाम सूरज राजपूत पुत्र स्व0 परशुराम निवासी ग्राम हुसैनगंज थाना कमालगंज आदि 05 नफर के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र स्व0 परशुराम उर्फ परसराम निवासी कुतुबपुर बघार मौजा भूलनपुर चिरपुरा हुसैनगंज थाना कमालगंज को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त एक टकोरा बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *