मांगों को लेकर डीएन कालेज की कूटा इकाई विश्वविद्यालय मुख्यालय पर करेगी विरोध प्रदर्शन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को दुर्गा नारायण पीजी कालेज फतेहगढ़ में महाविद्यालय के प्राध्यापक कक्ष में कूटा इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें फुफुक्टा के निर्देश एवं कूटा वृहद कार्यकारिणी के निर्णय एवं उद्देश्यों से हेतु मंगलवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर महाविद्यालय कूटा इकाई नौ सूत्रीय मांग रखेगा। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, निदेशालय उच्च शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार, बायोमैट्रिक उपस्थिति का विरोध, आमेलन से वंचित मानदेय शिक्षकों को नियमित किया जाये, राज्य कर्मचारियों की भांति कैसलेश मेडिकल सुविधा प्रदान की जाये, प्रो0 पद पर प्रनोनति देयता तिथि से की जाये, जीपीएफ एवं पेंशन का भुगतान ऑनलाइन किया जाये, आकस्मिक अवकाशों की संख्या ८ के स्थान पर पूर्व की भांति १४ की जाये, अधिवर्षता आयु ६५ वर्ष की जाये, आदि मांगों को लेकर कूटा कार्यकारिणी विश्वविद्यालय के मुख्यालय पर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर डॉ0 विनीता वर्मा, डॉ0 सतेंद्र कुमार, डॉ0 अजहर जुनैद आलम, डॉ0 रामनरेश सिंह, डॉ0 पंचम कुमार, डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी, डा0 मो0 अमीन, डॉ0 अशोक कुमार शर्मा के अलावा कूटा इकाई के अध्यक्ष डा.बी.के. तिवारी व डॉ0 एच.एस.एन. गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *