लाइनमैन की लापरवाही से चली गयी युवक की जान

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गाँव सिलसंडा निवासी इन्द्रपाल बाथम उम्र 35 वर्षीय ने बीते लाभग 8 दिन पूर्व विद्युत का घरेलू कनेक्शन लिया था, लेकिन लाइन मैन कुलदीप ने लाइन नहीं जोड़ी थी। मंगलवार को लाइन मैन कुलदीप लाइन जोडने आया। इससे पूूर्व उसने शिडडाउन ले लिया था। लाइन जोडऩे के बाद उसने लाइन चालू करवा दी और इन्द्रपाल से कहा हमने शिडडाउन ले लिया है। आप अपने घरेलू तार को बोर्ड में जोड़ दो। जैसे ही तार जोडऩे के लिए इन्द्रपाल ने तार को पकड़ा उसी समय वह विद्युत तार में चिपक गया। चीख पुकार सुनकर लाइन मैन ने शिडडाउन लेकर इन्द्रपाल को बिजली से छुड़ाया और प्राइवेट बुलेरो द्वारा कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आया। जहाँ डियूटी पर तैनात चिकित्सक डा0 अमरेश कुमार ने इन्द्रपाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही पत्नी कुन्तादेवी, बेटी शीतला, बेटा सुखदेव, राजनारायन, सहदेव बेटी छाया, सुलभा सहित भाई दुशासन, नन्हें लला सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पाते ही कस्बा चौकी इन्चार्ज नागेन्द सिंह, कांस्टेबिल विनीत कुमार, सिपाही आशीष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचकर जॉच पड़ताल की। वहीं मृतक के बड़े भाई दुशासन, नन्हेंलाल ने लाइनमैन पर शिडडाउन की बात कहकर इन्द्रपाल से तार को बोर्ड में जुड़वाते समय शिडडाउन लेकर बिजली चालू करवाकर भाई इन्द्रपाल को मौत के घाट उतरवाने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *