फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एक शोहदे द्वारा बालिका विद्यालय के अंदर छिपकाया गया लव लेटर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि शोहदे द्वारा यह भी कहा गया है कि यदि उसकी शादी उसकी प्रेमिका से नहीं होती है, तो वह आत्महत्या कर लेगा, लेकिन अभी तक उपरोक्त लेटर के संबंध में कालेज प्रशासन द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका विद्यालय की दीवार पर एक शोहदे द्वारा एक लव लेटर चिपकाया गया है। जिसमें लिखा है कि उसकी शादी यदि उसकी प्रेमिक जो उपरोक्त कॉलेज में पढ़ती है, उससे न हुई, तो वह आत्महत्या कर लेगा। उक्त लेटर के संबंध में कालेज प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है। हो सकता है कि प्रेमी कभी भी कॉलेज में पहुंचकर किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकता है। जिसके चलते कालेज प्रशासन को कोई कार्यवाही अवश्य करनी चाहिए। अन्यथा इसके लिए कॉलेज प्रशासन को ही दोषी ठहराया जायेगा।
शोहदे द्वारा बालिका विद्यालय में चिपकाया गया लव लेटर बना चर्चा का विषय
