
प्रेमी को घर पर बुलाकर मरणासन्न कर छत से फेंका
इलाज के दौरान मौत, घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
पीडि़त परिवार का आरोप, थाना पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गढ़ी निवासी अजीत कुमार पुत्र ज्ञानचंद राजपूत उम्र 25 वर्ष का गांव की ही एक लडक़ी से कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब दोनों के प्यार की चर्चायें मोहल्ले में आम लोगों में होने लगीं, तो परिजनों की चिंताएं बढ़ गईं। सूत्रों के मुताबिक सामाजिक बदनामी से बचने के लिए दोनों परिवारों के बीच संपर्क भी किया गया, लेकिन बात नहीं बनी और दोनों का मिलन होता रहा।

आरोप है मृतक का प्रेमिका के घर पर आना जाना था। अक्सर बुलाने पर घर जाया करता था। जब पानी सर से ऊपर से गुजरने लगा, तो इस प्रेम कहानी को खत्म करने की प्रेमिका के घर पर साजिश रची गयी। प्रेमिका के परिवार के लोगों की हिदायत के बावजूद भी जब बात नहीं बनी तो आरोप है आरोपी जगदीश द्वारा अजीत को घर पर बुलाया गया। परिजनों के अनुसार घर बुलाने के बाद अजीत के साथ जमकर मारपीट की गई और राज को छिपाने के लिए छत से नीचे फेंक दिया गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उधर शोर शराबा सुनकर जब अजीत के परिजन मौके पर पहुंचे, तो युवक गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पीडि़त परिवार युवक को उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गया। जहां चिकित्सकों के इनकार करने पर उसे कानपुर ले जाया गया। जहां बीते दिवस की रात्रि उसकी दर्दनाक मौत हो। मौत की सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया।
