कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव निजामुद्दीनपुर निवासी अरमान उम्र 20 वर्षीय पुत्र मदकूज को घायल अवस्था में पुलिस मेडीकल परीक्षण कराने लाई। जहाँ उसने बताया की उसका पड़ोसन एक बीकॉम की छात्रा से प्रेम पसंग होने पर लगभग 15 दिन पूर्व वह छात्रा को लेकर दिल्ली चला गया था। छात्रा के परिजनों को जानकारी होने पर परिजन अपनी बेटी को दिल्ली से घर बुला लाए। जबकि वह दिल्ली में रहकर काम करने लगा। उसके बाद बीती रात वह रोडवेज बस से अपने गांव आया और अपनी प्रेमिका के घर गया। खटपट की आवाज सुनकर प्रेमिका के परिजन आ गये और मुझे देखकर आगबगूला हो गये। उसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने मेरे दोनों हाथ बांधकर जमकर पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वही लोगों ने बताया की प्रेमिका की शादी तय हो चुकी है। मात्र एक महीना शादी होने में शेष बचा है। प्रेमिका के परिजनो ने काफी समझाया, लेकिन आज वह दिल्ली से आकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तभी परिजनों ने उसकी पिटाई की। बेटी का रिश्ता न टूटे, इसलिए लडक़ी पक्ष खामोश है।
