प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को चोर समझकर पीटा, पहुंचा थाने

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी को परिजनों ने चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा दिया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई में बीते दिवस की रात्रि एक युवक प्रेमिका को बुलाने पर उसके घर मिलने जा पहुंचा। उस समय युवती व उसके परिजन सो रहे थे। आहट पाकर परिजन जाग गये। पकड़े जाने के भय से प्रेमी भाग खड़ा हुआ। परिजनों ने चोर समझकर शोर मचाया। शोर शराबा सुन ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और भाग रहे प्रेमी को दबोच लिया तथा उसकी जमकर पिटाई की। युवक ने कहा कि वह चोर नहीं है। प्रेमिका के बुलावे पर वह उससे मिलने घर गया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कस्बा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच पड़ताल की गई। ग्रामीणों द्वारा आरोपी प्रेमी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। चौकी प्रभारी फैजबाग जे0के0 पटेल ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। युवक इंटर का परीक्षार्थी है। फिलहाल परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *