आज आनी थी बारात, लडक़े वालों ने शादी से किया इन्कार

दो लाख रुपये दहेज में मांगे, पीडि़त पिता ने पुलिस को दी तहरीर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
दुल्हन सजी बैठी रही, वहीं दहेज लोभियों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीडि़त पिता ने तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी राकेश कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल कश्यप बाथम ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रूपाली की शादी योगेश कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह बाथम निवासी ग्राम चांदनी थाना नवाबगंज के साथ तय की थी। पीडि़त पिता के बताए अनुसार उसने दोनों तरफ से शादी का खर्च भी उठाया और और आज 16 नवंबर को बारात जानी थी। जिसके लिए वधू पक्ष की ओर से बारातियों की आवभगत के लिए भोजन आदि की व्यवस्थाएं शुरु कर दी गयी थीं। हलवाई आदि मिठाई भी बनाने में जुटे थे। इसी दौरान दहेज लोभी दूल्हा के पिता ने 2,00,000/– की मांग कर डाली। जिसे देने में पीडि़त पिता ने असमर्थतता जतायी, तो आरोपीगणों ने शादी करने से इनकार कर दिया। तब पीडि़त थाने पहुंचा और थाना पुलिस को आरोपीगणों के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, हलका इंचार्ज के साथ लडक़े वालों के घर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक कोई भी मामले की जानकारी नहीं हो सकी है और ना ही मौके से पुलिस वापस आई थी, लेकिन पीडि़त न्याय की गुहार लगाते हुए न्याय पाने के लिए थाने में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *