कमालगंज, समृद्धि न्यूज। तीन मंजिला इमारत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नेेे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम मेदा श्यामपुर निवासी 25 वर्षीय आशीष कुमार जाटव पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम घाटमपुर में निर्माणाधीन मकान में लेटर का गाटर हटाने के दौरान अचानक नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फनन में उसे गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस से सीएचसी कमालगंज भेजा गया। सीएचसी में चिकित्सक डाक्टर विकास पटेल नें उसे मृत घोषित कर दिया। राजमिस्त्री आशीष की मौत पर परिजन आक्रोशित हो गये। उन्होंने शव रखकर जाम लगाने की योजना बनायी। जिससे पुलिस एलर्ट हो गयी। पुलिस और मृतक के परिजनों में जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी माधुरी, माँ शर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीएचसी में थानाध्यक्ष कमालगंज अनुराग मिश्रा, थानाध्यक्ष जहानगंज जितेन्द्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे।
तीन मंजिला इमारत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
