कोहरे की वजह से मैच हुआ रद्द, मैच रद्द होने पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। राजधानी लखनऊ में भीषण ठंड पड़ रही है। कोहरे और धुंध की वजह से गुरुवार को इकाना स्टेडिमय में खेला जाने वाला मैच रद्द हो गया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला कल बुधवार को खराब विजिबिलिटी की वजह से रद्द करना पड़ गया। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कराया जाना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से यह मुकाबला नहीं हो सका। मौसम की वजह से मैच रद्द होने पर लोग बीसीसीआई पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इसके लिए प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मैच रद्द होने के बाद इकाना स्टेडियम के अंदर की 2 फोटो शेयर करते हुए कहा दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुंच गया है, इसीलिए यहां पर आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पा रहा है, और इसकी बड़ी वजह कोहरा या फॉग नहीं, स्मॉग है।Image
उन्होंने आगे कहा, हमने जो पार्क लखनऊ की शुद्ध हवा के लिए बनवाए थे, भारतीय जनता पार्टी भाजपा की सरकार वहां भी इंवेटबाजी करवाकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है, भाजपाई न इंसान के सगे हैं और न ही पर्यावरण के, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं। इससे बीते 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 7.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ चुकी है। बुधवार को सर्द हवाओं की वजह से ठंड इतनी ज्यादा थी कि लोगों को दिन में भी अलाव, हीटर या ब्लोअर का सहारा लेना पड़ा। देर शाम व रात में कड़ाके की सर्दी के साथ ठिठुरन और बढ़ी हुई महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी लखनऊ में सर्द हवाओं का सितम जारी रहने वाला है। रात आठ बजे भी मैच नहीं शुरू हुआ तो दर्शक कुछ बेचैन हुए। जब रात साढ़े आठ बजे तक दर्शकों का धैर्य जवाब देने लगा और वे धीरे-धीरे स्टेडियम से निकलने लगे। रात नौ बजे तक स्टेडियम से करीब आधे दर्शक निकल चुके थे। दर्शकों के चेहरों पर निराशा साफ नजर आ रही थी। वहीं, हजारों दर्शक रात नौ बजे के बाद भी स्टेडियम के अंदर तब तक डटे रहे जब तक कि मैच रद्द होने की सूचना प्रसारित नहीं कर दी गई। इनमें देश भर से विभिन्न हिस्सों से आए प्रशंसक थे। लखनऊ आए विदेशी फैन्स को भी मासूयी हाथ लगी। नार्वे से आए एक दल ने बताया कि वे बड़ी उम्मीद से भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए आए थे, लेकिन कोहरे ने उनकी उम्मीद तोड़ दी।

Akhilesh Yadav
@yadavakhilesh
दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुँच गया है। इसीलिए लखनऊ में आयोजित होनेवाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पा रहा है। दरअसल इसकी वजह कोहरा या फ़ॉग नहीं, स्मॉग है। हमने जो पार्क लखनऊ की शुद्ध हवा के लिए बनवाए थे, भाजपा सरकार वहाँ भी इंवेटबाजी करवाकर उन्हें बर्बाद करना चाहती है। भाजपाई न इंसान के सगे हैं, न पर्यावरण के।
मुँह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *