देवरिया जनपद में तंत्र मन्त्र के चक्कर में मामा मामी ने एक मासूम की हत्या कर शव को साल में लपेटकर छुपा दिया था। पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका के पिता के सगे मामा- मामी ने ही इस हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। 26 नवम्बर को भटनी थाना क्षेत्र के भरहे चौराहे के रहने वाले अवधेश यादव की 12 वर्षीय अनुष्का अपने दादी के मायके में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। जिसका शव 27 नवम्बर को मृतका के पिता के मामा के घर से 200 मीटर की दुरी पर एक पेड़ के नीचे मक्के के डंठलो के बीच खून से लथपथ मिला था। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई, मृतका अनुष्का अंतिम बार पिता के मामा के साथ देखी गयी थी। पुलिस ने मृतका के पिता के मामा और मामी से कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने ने तंत्र मन्त्र के चक्कर में हत्या करना कबूल लिया उनके निशांदेही पर घटना मे प्रयुक्त चाकू तथा खून से सना मृतका का कपड़ा बरामद कर लिया। मृतका के पिता के मामा मामी ने मानसिक रूप से बीमार बेटे को ठीक करने के लिए बली दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 26 नवम्बर को अनुष्का मिली तो उसे अपने पति शेषनाथ यादव के साथ मिलकर उसको घर मे बलि दे दी। सविता और शेषनाथ यादव ने मृतका के गले, सीने, पेट तथा दोनों हाथो से खून निकाल कर चढ़ाया तथा उसके शव को घर से 200 मीटर दूर खेत के बगल मे एक पेड़ के निचे मक्के के डंठलो के बीच छुपा दिया था।
