सांसद की अध्यक्षता में सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में संसद सदस्य सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि जून में जनपद में दुर्घटनाओं की संख्या में 65.62 प्रतिशत वृद्धि हुई है तथा मृतकों की संख्या में 76.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जून तक दुर्घटनाओं की संख्या में लगभग 18.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि मृतकों की संख्या में 29.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनपद की सीमांतर्गत मार्गवार दुर्घटनाओं की समीक्षा में एआरटीओ ने बताया कि जून में जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में 140 प्रतिशत, राज्य मार्ग पर 212.50 प्रतिशत तथा अन्य मार्गों पर 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में 300 प्रतिशत, राज्य मार्ग पर 16.39 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जून में जनपद में 53 सडक़ दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 23 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 60 व्यक्ति घायल हुये हैं, इनमें से 36 सडक़ दुर्घटनाओं में कम से कम एक दो पहिया वाहन शामिल है, जिसमें दो पहिया सवार 13 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 40 व्यक्ति घायल हुये हैं। 09 सडक़ दुर्घटनाओं में शामिल दोनों वाहन दो पहिया थे, जिनमें 02 व्यक्तियों की मृत्यु हुई व 08 व्यक्ति घायल हुये। ब्लैक स्पॉट पर 01 सडक़ दुर्घटना ग्राम सकवाई में घटित हुई हैं, जिसमें 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है तथा 02 व्यक्ति घायल हुये हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नेशनल हाइवे 730सी व जसमई तिराहे से शमसाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर तीव्र मोड़ संकेतक, ब्रेकर, ब्लिंकर, सफेद पट्टी तथा रम्बल स्ट्रिप लगवाये जायें, ताकि दुर्घटनाओं एवं दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कमी लायी जा सके।
डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया मुख्यमंत्री के निर्देश पर रांग साइड ड्राइविंग के मामलों में पुलिस द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाये। राह-वीर योजना प्रारम्भ की गयी है, जो ३१ मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटना के पीडि़तों के लिये मुआवजा योजना-2022 के अन्तर्गत अज्ञात वाहन से घटित सडक़ दुर्घटना में मृत्यु की दशा में 2.00 लाख तथा गम्भीर रूप से घायल होने की दशा में 50 हजार के मुआवजा का प्राविधान है। विधायक सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, दो पहिया वाहन पर ओवरलोड सवारी ले जाने तथा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाए। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने राजकीय राजमार्गों पर फुटपाथ न होने के दृष्टिगत दुर्घटना बढऩे पर चिंता व्यक्त की। रोड साइड झाडिय़ों को सफाई कराने की बात कही। डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से सडक़ सुरक्षा से संबंधित नियमों के प्रचार प्रसार हेतु प्रत्येक शनिवार को एक पीरियड आवंटित कर जागरूक करने के निर्देश दिये। एसपी ने कहा कि नियमों का पालन न करने वालों पर होगी कार्यवाही। अंडर एज ड्राइवर द्वारा रोडवेज की बस चलाने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया, यह बस फर्रुखाबाद डिपो में अनुबंधित थी। सांसद ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को तत्काल बस का अनुबंध समाप्त करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द्र कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, सीएमओ अवनीन्द्र कुमार, ऐश्वर्या उपाध्याय सीओ यातायात, मुरलीधर अधिशायी अभियन्ता प्रा0ख0, अशोक कुमार अधिशासी अभियन्ता नि0ख0, सुभाष राजपूत एआरटीओ प्रवर्तन, अवनीश सिंह एनएचएआई तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *