
स्वस्थ/बड़े पौधों व गौशालाओं में वृक्षारोपण कराने के दिये निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। सभी सम्बंधित विभाग ससमय गड्ढ़ा खुदवाना सुनिश्चित करें। वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधे कैसे जीवित रहे इसके लिए बेहतर तैयारी की जाए। विगत वर्ष लगाए गए पौधों का भौतिक सत्यापन कराकर वन विभाग रिपोर्ट उपलब्ध कराए। स्वस्थ/बड़े पौधों से वृक्षारोपण कराया जाए। डीएम ने गौशालाओं में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। सभी गौशालाओं में ग्रीन बैल्ट तैयार की जाए। सभी गौशालाओं में जगह चिन्हित कर गड्ढ़ा खुदवाकर जिप्सम डलवाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
