मीरजापुर, समृद्धि न्यूज। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग लखनऊ सचिव/निदेशक माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनपद मीरजापुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के साथ ज्येष्ठ खनन अधिकारी जनपद सोनभद, प्रयागराज, एवं जिला खनन अधिकारी मीरजापुर, वाराणसी, खनन निरीक्षक जौनपुर, संत रविदास नगर (भदोही), मऊ, आजमगढ़, चन्दौली, गाजीपुर व निदेशालय के 04 सदस्यीय अधिकारियों की टीम की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म द्वारा मुख्यत: सभी जनपदों में खनन गतिविधियों से प्राप्त राजस्व तथा उपखनिजों के अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण करने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी एवं सभी जनपदों को शासन द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म द्वारा बैठक में अधिक से अधिक खनन पट्टों के व्यवस्थापन के लिए जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कराने, विभाग की माइनमित्र पोर्टल पर प्राप्त आनलाईन आवेदन यथा खनिज भण्डारण, सा0 मिट्टी, नियम-52 के आवेदन पत्रों का प्रमुखता से निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये। जनपद में उपखनिजों के स्वीकृत/संचालित खनन पट्टों की सघन जांच करने एवं अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिय। सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यों में प्रयुक्त उपखनिजों की इनवैलिड मात्रा के सापेक्ष रायल्टी एवं खनिजमूल्य जमा कराये जाने एवं ईट भ_ों से विनियमन शुल्क जमा कराने के निर्देश सभी जनपदीय अधिकारियों को दिये गये। सचिव ने जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीयन विभागीय पोर्टल vtsdgm.up.in पर विशेष अभियान चलाकर जगह-जगह पर कैम्प लगाकर कराये तथा ऐसे वाहनों पर लगे AIS 140 जीपीएस का इन्टीग्रेशन विभागीय पोर्टल से कराना सुनिश्चित किया जाये। सचिव ने निर्देशित किया कि जिन उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीयन /इन्टीग्रेशन विभागीय पोर्टल vtsdgm.up.in पर पूर्ण होगा, उन्ही वाहनों पर ई एमएम-11/ई प्रपत्र सी निर्गत होगा। सचिव ने सभी जनपदीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित कि उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीयन विभागीय पोर्टल vtsdgm.up.in पर विशेष अभियान चलाकर जगह-जगह पर कैम्प लगाकर कराये तथा ऐसे वाहनों पर लगे AIS 140 जीपीएस का इन्टीग्रेशन विभागीय पोर्टल से कराना सुनिश्चित किया जाये। सचिव ने निर्देशित किया कि जिन उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों का पंजीयन /इन्टीग्रेशन विभागीय पोर्टल vtsdgm.up.in पर पूर्ण होगा उन्ही वाहनों पर ई एम0एम0-11/ई प्रपत्र सी निर्गत होगा। सचिव ने सभी जनपदीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि समीपवर्ती राज्य से आने वाले उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों पर प्रभावी निगरानी करने के साथ एम०वी० एक्ट के प्राविधानों के तहत जनपद में उपखनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जॉच की जाये, अनियमितता यथा ओवरलोड, बाडी का बढ़ाया जाना, बिना अभिवहन पास आदि पाये जाने पर वाहन एवं लोडिंग प्वांइट यथा पट्टाधारक / भण्डारणकर्ता के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा जनपद हेतु शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की शत्-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाये।
सचिव खनन निदेशक माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, दिये आवश्क दिशा निर्देश
