फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष केके यादव ने सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर टोली बनाकर वोट मांगे। ग्राम परौली, नगला उमराव, सिरमौरा बांगर, गुठिना, धूरीहार, नगला नान में जन सम्पर्क किया। केके यादव ने सैनिक प्रकोष्ठ की टीम के साथ परौली में अखिलेश, दलवीर सिंह, आसिफ खान, आमिर खान, फैजल खान के साथ जन सम्पर्क कर प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य के लिए वोट मांगे। नगला उमराव में अतुल कुमार, जगदीश सिंह, विकास, राहुल, सुनील के साथ जन सम्पर्क किया। सिरमौरा बांगर में राज, अनूप कुमार, कुलदीप कुमार, शैलेश सिंह के साथ चुनावी चौपाल लगायी। धूरीहार में रामलडै़ते, डा0 शिवकुमार, अक्षय प्रताप, प्रदीप कुमार, धर्मवीर, पिन्कू, मनोज कुमार, रमेश सिंह के साथ जन सम्पर्क कर पार्टी से जोड़ा। नगला नान में प्रधान रणहरि सिंह, करन सिंह, मोहन, जयवीर, धर्मेन्द्र, होशियार सिंह, अजेन्द्र, सुमित कुमार, श्याम सिंह, सीताराम ने सपा प्रत्याशी को समर्थन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष केके यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, अनिल यादव, दीप सिंह, कश्मीर सिंह, मदन पाल आदि लोग मौजूद रहे।
सैनिक प्रकोष्ठ ने आधा दर्जन गांव में टोली बनाकर किया जन सम्पर्क
