प्रभारी मंत्री को पहली बार में ही ब्राह्मणों का झेलना पड़ा विरोध

थानाध्यक्ष को हटाये जाने को लेकर ब्राह्मण समाज हुआ नाराज
जिला कार्यालय पर की जमकर नारेबाजी, पक्षपात का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद के प्रभारी मंत्री ठा0 जयवीर सिंह शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। एक दिन पूर्व चिकित्सक डा0 विपुल अग्रवाल के मेडिकल स्टोर संचालक व छात्र नेता पंकज अवस्थी के साथ हुए विवाद को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, अमन अवस्थी, विपिन अवस्थी, सुबोध शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पहुंचकर ब्राह्मण एकता जिंदाबाद व मंत्री के विरोध में नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी कर रहे लोगों ने जयवीर सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जातिवाद का आरोप लगाया और कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक ने थानाध्यक्ष से अभद्रता की और रात में उसी थानाध्यक्ष को हटा दिया गया है। यह सब मंत्री जयवीर सिंह के इशारे पर हो रहा है। इसको लेकर नारेबाजी की। इस मौके पर सीओ के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। कादरीगेट चौराहे के पास छात्र नेता पंकज अवस्थी के परिजनों का मेडिकल स्टोर है। सभी ने मांग की कि कादरीगेट थानाध्यक्ष अवध नारायन पाण्डेय को हटाया गया वह गलत है। जिसको लेकर ब्राह्मण समाज के लोग भाजपा कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जनपद में पहली बार प्रभारी बनने के बाद आये ठा0 जयवीर सिंह को ब्राह्मणों का विरोध झेलना पड़ा। इस हंगामे को देखकर भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने शांत कराने की कोशिश की। बाद में एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया। उसके बावजूद भी थानाध्यक्ष का स्थानांतरण होने के मामले को लेकर ब्राह्मण समाज में विरोध दिखा।

घटना संज्ञान में, दोनों पक्षों में करायी जायेगी मध्यस्ता: जयवीर सिंह

फर्रुखाबाद। प्रभारी मंत्री ठा0 जयवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि घटना मेरे संज्ञान में आयी है, दोनों पक्षों को बुलाकर मध्यस्थता करा दी जायेगी और मामले को समाप्त किया जायेगा। उधर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए नजर आये। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाते नजर आये और सदस्यता अभियान पर जोर दिया। घटना को लेकर पूछे गये प्रश्नों पर प्रभारी मंत्री ने घुमाते हुए जबाव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *