बदमाशों ने टेंपो चालक के मारी गोलियां, मौके पर ही मौत

एसपी ने पहुंचकर की जांच पड़ताल, जांच के लिए टीम गठित
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बदमाशों ने टेंपो चालक की गोलियां भूनकर हत्या कर दी गई। जिससे क्षेत्र में भय का महौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एसपी, सीओ सहित पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और टीम गठित कर जांच के लिए लगायी गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।जानकारी के मुताबिक, थाना नवाबगंज के गांव करनपुर जसमई मार्ग से नवादा पहाड़पुर जाने वाले मार्ग पर शाम लगभग साढ़े आठ बजे गांव के लोगों को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिस पर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक अज्ञात टेम्पो में चालक का शव पड़ा है। शव देख ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अवधनारायन पांडेय, मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद शुक्ला, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने जांच पड़ताल की। टेम्पों की आरसी के द्वारा पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक पुष्पेन्द्र के परिजनो को दी। मौके पर पहुंचे परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुची फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुष्पेन्द्र 26 वर्ष अपना टेम्पो फर्रुखाबाद से गुरसहायगंज के बीच चलाता है। पुष्पेन्द्र शाम टेम्पो लेकर घर आया और परिजनों को गांव नवादा पहाड़पुर की बुकिंग छोडऩे की कहकर घर से चला आया। मृतक की मां गुड्डी देवी, पिता कुंवरपाल, पत्नी रिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के एक पुत्री मानवी 4 वर्ष, व डेढ़ माह का एक पुत्र है। एसएसआई गीतम सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुचीं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये टीमें गठित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *