फर्रुखाबाद ब्रेकिंग :–
टप्पेबाज को भीड़ ने रंगे हाथ पकड़ कर पिटाई कर पुलिस को सौंपा, थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी युवक सर्वेश शादी का सामान लेने के लिए बाजार में आया था, मोटरसाइकिल पर बैग टांग कर परचून की दुकान से सामान खरीदने लगा, टप्पेबाज ने सर्वेश से कहा कि पीठ पर कुछ लगा है, टप्पेबाज उसे साफ करने लगा इतने में ही टप्पेबाज का बेटा मोटरसाइकिल पर टंगा बैग लेकर भागने लगा, भीड़ ने दौड़ा कर टप्पेबाज पिता-पुत्र को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया, 17 जनवरी को विजली विभाग के कर्मचारी रोहित के साथ भी टप्पेबाजों ने 45 हजार रुपए का बैग लेकर फरार हो गए थे, पुलिस ने रोहित को बुलाकर पिता पुत्र की कराई पहचान, रोहित ने बताया कि इसी ने मेरे साथ दिया घटना को अंजाम, पिता-पुत्र पहले कपड़ो में लगाते हैं गन्दगी उसके बाद ध्यान भटकाते हुए देते हैं घटना को अंजाम, थाना कमालगंज के शराब ठेके के निकट का मामला
