फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हत्या के मामले में विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरुण कुमार सिंह ने अभियुक्त आकाश उर्फ यशपाल को धारा 302/34, 307/34 के आरोप में दोषसिद्ध किया। सजा के लिए १६ फरवरी की तिथि नियत की गई है।
शंकर पुत्र रामगुलाम निवासी कस्तूरबा स्कूल के पीछे दमदमा कायमगंज ने दर्ज कराये मुकदमे में दर्शाया था कि करीब 1.5 वर्ष पूर्व 20 जुलाई 2021 समय लगभग शाम के 06 बजे मेरे चचेरे भाई राजकुमार ने घर के जाने वाले रास्ते पर तिरपाल बांधने के लिए रस्सी बांध रखी थी। रस्सी बांधने का विरोध मेरे भाई पप्पू ने किया तथा रस्सी को मेरे भाई पप्पू ने काट दिया। इसी बात को लेकर राजकुमार व उनके लडक़े आकाश, निखिल, पत्नी संतोषी ने मेरे भाई के साथ लाठी-डण्डा व टकोरा लेकर व गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। भाई की शोरगुल पर मेरी भाभी किरन, भतीजा धर्मेन्द्र बचाने आये उनके साथ भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तब भाई के ऊपर टकोरे से प्रहार किया। भाई जान बचाकर भागा तो उसके ऊपर टकोरे से प्रहार किया तथा घायल भाई मेरे दरवाजे के सामने गिर गया। वहां पर भी टकोरे से प्रहार किया, जिससे मेरे भाई की मृत्यु हो गयी। निखिल, आकाश, राजकुमार के हाथ में टकोरा था तथा संतोषी के हाथ में डण्डा था। इन लोगों द्वारा एक राय होकर जान से मारने की नीयत से वार किये गए। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। बचाव पक्ष व शासकीय अधिवक्ताओं की कुशल पैरवी के आधार परविशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरुण कुमार सिंह ने अभियुक्त आकाश उर्फ यशपाल को धारा 302/34, 307/34 के आरोप में दोषसिद्ध किया। सजा के लिए १६ फरवरी की तिथि नियत की गई है।
हत्यारोपी पर दोषसिद्ध, सजा 16 फरवरी को
