संतों का स्वभाव सरल होना चाहिए: महामण्डलेश्वर विद्यानंद महाराज

लोग अपनी शुभ कमाई से कार्य करें
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवार को महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद महाराज का जनपद में आगमन हुआ। बद्री विशाल स्थित एसएस मोटर्स का विद्यानंद महाराज ने फीता काटकर उद्घाटन किया। नगर आगमन पर उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रामगंगा पुल पर उनका फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भईयन मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत किया। स्वराज कुटीर में विद्यानंद महाराज ने पत्रकारों से सनातन धर्म की ओर अग्रसर होते हुए सारे समाज को एकजुट होना होगा। लोग अपनी शुभ कमाई से कार्य करें। हम मानव के प्रति संवेदनशील हो और सद्भावना के साथ हमारा भारत अखण्ड हो। हम लोग शुद्ध धर्म के अनुयायी है। अल्पसंख्यक बोर्ड की तरह हमारा भी सनातन बोर्ड या आयोग गठित हो। साधु संत के साथ कोई घटना होती है तो हम सब लोग मिलकर सुलझाये। संतों का स्वभाव सरल होना चाहिए, संत सबका होता है। सत्यगिरी महाराज ने कहा कि मेला रामनगरिया में संतों के बीच घटना हुई है। संत भगवान के स्वरुप है, जो संतों का अपमान करता है उसे भगवान दंड देते है। जनपद के लोग बहुत भाग्यशाली है, यहां गंगा बह रही है। जो लोग संतों की अवहेलना करते है यह बहुत बड़ा अपराध है। रास्ते में जगह-जगह महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद महाराज का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। साथ ही उनके साथ सत्यगिरी महाराज का भी जगह-जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर प्रिंस शुक्ला, कोमल पांडे, दिनेश यादव चुन्ने, रामवीर शुक्ला, सरल दुबे, अनूप अग्निहोत्री, कृष्ण मोहन शर्मा उर्फ नन्हे पंडित, विश्वनाथ राजपूत, शशांक शेखर मिश्रा, महेश अग्निहोत्री बाबू, आशुतोष अग्निहोत्री डब्बू, आलोक मिश्रा, विनय दीक्षित, आकाश गुप्ता, शिवम गुप्ता, विष्णु मिश्रा, मोहित खन्ना, कौशल गुप्ता, पंकज राठौर, सुमित गुप्ता, यश गुप्ता, नीरज, हर्ष तिवारी, बबलू सिंह, महिंद्रा अग्निहोत्री, समर सिंह, मंथन ठाकुर, प्रदीप सिंह राठौड़, कीर्ति वर्धन सिंह, सौरभ पांडे, अमित कुशवाहा, शिवम दीक्ष्ज्ञित, राजकिशोर दीक्षित, रानू शर्मा, रामगोपाल चौहान, अमित गुप्ता, परशुराम गुप्ता, अनुज तिवारी, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, कुंदन वर्मा, प्रेमचंद, धीरू सारस्वत, रवि तिवारी, आशीष गुप्ता, राजा मिश्रा, विनीत द्विवेदी, दीपक कटियार, अनिल द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *