बिजली विभाग की लापरवाही एक फिर आयी सामने, दो घोड़ों की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो घोड़ों की मौत हो गयी। बचाने के प्रयास में युवक बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार याकूतगंज सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम चौसपुर में दिनांक ०२.०९.२०२५ को शाम 11 हजार की लाइन जो की खम्बे से टूटकर नीचे खेत में झूल रही थी। दिनांक 03.09.2025 समय लगभग सुबह 10 बजे सुभाष का पुत्र राहुल निवासी ग्राम चौसपुर थाना कमालगंज अपने दो घोड़े खेत में चरा रहा था। उसी समय 11 हजार लाइन की चपेट में आने से उसके दो घोड़ों की दर्दनाक मौत हो गई और घोड़ों को बचाने के चकर में वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों का कहना है की इसकी जानकारी बिजली विभाग को थी की दरियागंज ब याकूतगंज रोड से 50 मीटर पर 11 हजार लाइन टूटकर झूल रही है। कल शाम को लाइनमैन भी इस लाइन को देखकर गया था और गाँव वालों का कहना है की सुबह-सुबह याकूतगंज सब स्टेशन के जेई अजीत राजपूत को फोन किया, तो जेई ने फोन नहीं उठाया। फिर गाँव वालों ने 112 पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *