डीएम को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची जेसीबी, गाय को निकाला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही एक बार फिर सामने आयी। एक गाय नाले में करीब ६ घंटे फंसी रही। सूचना देने के बाद भी कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। तब डीएम को सूचना देने के बाद आनन फानन में जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और गायब को बाहर निकाला जा सका।
फतेहगढ़ पुलिस लाइन के सामने गहरे नाले में एक गाय 6 घंटे तक फांसी रही, लेकिन गाय को बचाने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। पुलिस लाइन के पास विनोद गुप्ता की दुकान है। उन्होंने कई समाज सेवकों को सूचना दी, लेकिन गाय को बचाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। तब विनोद गुप्ता ने भाजपा के फतेहगढ़ मीडिया प्रभारी राहुल राठौर को सूचना दी। राहुल राठौर तुरंत वहां पर पहुंचकर जिला अधिकारी वी0के0 सिंह को सूचना दी। तब कहीं जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची। उसके बाद गाय को नाले से बाहर निकाला गया। राहुल राठौर ने कहा कि हमने 2 घंटे पहले नाले में गाय गिर जाने की सूचना नगर पालिका अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन अधिकारी गाय को निकालने के लिए नहीं पहुंचे। तब राहुल राठौर ने डीएम वी0के0 सिंह को सूचना दी। तब कहीं जाकर अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और गाय के प्राणों की रक्षा की। राहुल राठौर ने कहा की नगर पालिका की लापरवाही की सूचना मुख्यमंत्री से करेंगे।
नगर पालिका की लापरवाही आयी सामने, छह घंटे नाले में तड़पड़ी रही गाय
