जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य समाजवादी विचाराधारा को जन-जन तक पहुंचाना-कादरी

लोकसभा चुनाव में जीजान से जुटें कार्यकर्ता, जितायें प्रत्याशी- डॉ0 जितेंद्र यादव जनता की सच्ची हितैषी समाजवादी पार्टी ही है- जिलाध्यक्ष

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सपा के बूथ जागरण एवं जनसंवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड नवाबगंज की ग्राम पंचायत वेग के बूथ संख्या-२४१ हईपुर में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी मौलाना इरफान उल-हक कादरी ने किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि के अलावा बूथ जागरण एवं जन संवाद एवं रात्रि प्रवास कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी मौलाना इरफान उल-हक कादरी ने जनसंवाद किया और पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे व लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने जन संवाद कर समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने व लोगों को पार्टी से जोडऩे की बात कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कराये गये विकास कार्य व जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें और लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोट डलवाकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें। छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रदेश सचिव व लोकसभा प्रभारी डॉ0 नबल किशोर शाक्य ने भी जनसंवाद कर अपने विचार रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे की कार्यकर्ताओं से अपील की। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, सर्वेश अम्बेडकर, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविन्द कश्यप, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में आल्हा के माध्यम से भी समाजवादी पार्टी की विचारधारा को पेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की। संचालन सुरेंद्र सिंह गौर ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भोला यादव के अलावा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, मीडिया प्रभारी विवेक यादव, नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार यादव व ब्लाक अध्यक्ष रामवीर कश्यप, बूथ अध्यक्ष अरविन्द कश्यप, गोपेन्द्र यादव, प्रदीप यादव दीपू, अशोक यादव फौजी, राजपाल यादव, राम निवास यादव, सत्यभान झा, छविनाथ शाक्य, रामवीर बाथम, राहुल यादव, अरविन्द कश्यप, बृजेश पाल, जितेंद्र यादव, डॉ0 हरिनन्दन यादव, साजिद अली खां, विमल प्रधान, अनुराग यादव, अरविन्द शाक्य, संजीव प्रधान आदि लोग मौजूद रहे। भीड़ देखकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गदगद दिखायी दिये। ———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *