पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्र स्थल के बूथों का किया निरीक्षण

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पर्यवेक्षक ने मतदान स्थलों के निरीक्षण के दौरान मिली अव्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
पर्यवेक्षक नें नगर के इमली दरवाजा के प्राथमिक विद्यालय में बने तीन मतदान केंद्र स्थल बूथ का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक को तीनों बूथ के मतदान केंद्र पर 2950 वोट होने की जानकारी दी गयी। जूनियर हाई स्कूल के बूथों का भी निरीक्षण किया। बीएलओ ने 3228 वोटों के होने जानकारी दी। पर्यवेक्षक ने एवीइंटर कॉलेज में सात बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम यदुवंश कुमार ने 7553 वोट होने की पर्यवेक्षक को जानकारी दी। वहीं एक बूथ संख्या 360 के कक्ष में तीन दरवाजा होने पर एक गेट को बंद करने के निर्देश दिए। पर्यवेक्षक ने चंद्रकुमारी ज्वाला शंकर बालिका इंटर कॉलेज चौखण्डा में बूथो का निरीक्षण किया और बिना जाली के खिडक़ी लगी होने पर खिड़कियों को बंद करने के भी निर्देश दिए। पर्यवेक्षक ने सिविलियन विद्यालय मुरैहठी का भी निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक विवेक वर्मा से 388 बूथ संख्या व 399 बूथ संख्या के बारे में जानकारी की गयी, तो वह जानकारी नहीं दे सके। इसके अलावा बूथ, गेट पर विद्यालय का नाम और बूथ संख्या नंबर, पानी, लाइट और साफ -सफाई के बारे में भी जानकारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *