113 अतिक्रमणकारी दुकानदारों को चिंहित कर बीते दिन दिये गये थे नोटिस
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पीडब्ल्यूडी तथा राजस्वकर्मियों के द्वारा फर्रुखाबाद रोड पर बीते दो दिन पूर्व की गई पैमाइश के विरोध में किसान यूनियन का समर्थन लेकर दुकानदार ने विरोध जताया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर 2 दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों तथा राजस्व कर्मियों ने पुलिस बल के साथ मेन चौराहे से फर्रुखाबाद रोड पर नापजोख कराई थी। जिसके चलते उसी दिन चिन्नांकन भी किया गया था। बीती रात पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कस्बा नवाबगंज आए और 113 अतिक्रमणकारी दुकानदारों को नोटिस दिए। जिसमें एक सप्ताह का समय दिया गया। बताया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी अतिक्रमणकारी दुकानदार अपनी दुकानों का अतिक्रमण हटा लें अन्यथा की स्थिति में उनको इसका मलवा उठाने, एकत्र करने की भरपाई भी खुद ही करनी पड़ेगी। जिससे उत्तेजित दुकानदार शनिवार को किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य,लक्ष्मी शंकर जोशी आदि लोग मंडी पहुंचे। जहां बैठक कर सरकार को नीतियों को गलत बताया तथा आगे आंदोलन की रुपरेखा बनायी। सभी व्यापारियों ने किसानों के साथ मिलकर जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने की रणनीति बनायी। वहीं जिला अध्यक्ष अजय कटियार में बताया कि अभी जाकर मंडल उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य के आवास पर आगे के लिए चर्चा की जाएगी तथा सोमवार या मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर अरविंद शाक्य, लक्ष्मी शंकर जोशी, अफरोज मंसूरी, अजय कटियार, छविनाथ शाक्य, सुग्रीव पाल तथा यूनियन के कार्यकर्ता व व्यापारी बैठक में मौजूद रहे।
नोटिस के विरोध में व्यापारियों के साथ आया भाकियू, आंदोलन की बनी रुपरेखा
