फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को लकूला मसेनी मार्ग स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के संदर्भ में भाजपा की संगठनात्मक जिला कार्यशाला संपन्न हुई। मुख्य वक्ता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने पूरे अभियान की रूपरेखा रखी।
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बताया कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आवाहन किया है। उन्होंने भारत में बना रहे स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए अपील की है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए संगठन स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक तक स्वदेशी उत्पादों के प्रचार का कार्य किया जाएगा। 28 सितंबर से 30 सितंबर के मध्य सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित होगी। 7 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के मध्य पत्रकार वार्ता के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधि आत्मनिर्भर भारत अभियान की विस्तृत जानकारी देंगे 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के मध्य युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन एवं महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित होगा। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा आत्मनिर्भर भारत एक अभियान ही नहीं बल्कि एक जन आंदोलन है, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाओ का संकल्प दिलाना होगा।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा संगठन द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है, पूरे अभियान को सफलता देने के लिए प्रत्येक जिम्मेदार पदाधिकारी इस अभियान से जुड़ेगा। संचालन अवनीश चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, वीरेंद्र कठेरिया, अमरदीप दीक्षित, जितेंद्र सिंह, अभिषेक बाजपेई, गोपाल राठौर, जिला मंत्री गुरुचरन आजाद, किसान मोर्चा के जिला मंत्री पवन श्रीवास्तव, संतोष राजपूत, अभिषेक बाथम, अतुल दीक्षित, राजकुमार वर्मा, विकास पांडे, सर्वेश कुशवाहा, कृष्ण मुरारी राजपूत, ममता सक्सेना, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की बनी रुपरेखा
