राज्य हॉकी प्रतियोगिता की तय की गई रुप रेखा.

*एक दर्जन से अधिक जनपदों की टीमे करेगी भागीदारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राज्य स्तरीय पुरुष हाकी प्रतियोगिता के आयोजन हेतु स्पोटर्स स्टेडियम में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें 16 मार्च से 19 मार्च तक प्रतियोगिता कराये जाने का निर्णय किया गया और तय किया गया कि कमेटी के संरक्षक डा0 जितेन्द्र यादव की सरपरस्ती में कार्यक्रम हो गया। विजेता टीम को 51 हजार तथा उप विजेता टीम को 31 हजार का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
ब्रह्मदत्त स्पोर्टस स्टेडियम में कमेटी के अध्यक्ष बलराम सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कमेटी की बैठक में निर्यण लिया गया कि टूर्नामेंट में 12 टीमें शामिल होगी तथा विजेता टीम को 51 हजार व उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद धनराशि पुरस्कार स्वरुप दी जायेगी। अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि प्रतियोगिता कराने की रुपरेखा तैयार कर ली गई है और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां अलग-अलग लोगों को सौंप दी गई है। ठहरे, भोजन, निर्णायक प्रतियोगिता के उद्घाटन व समापन समारोह की रुपरेखा तैयार कर ली गई। सचिव शिव कुमार सिंह ने बताया कि16 मार्च को उद्घाटन होगा व 20 मार्च को समापन होगा। वरिष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया जायेगा। बैठक में राजीव बाजपेयी, सोटू यादव, बदरुद्दीन, कल्लू हीरालाल, राजीव यादव, रिजवान अली, संजय यादव, अनीस, विनीत सक्सेना आदि मौजूद रहे। बताया गया कि टूर्नामेंट में प्रतापगढ़, लखनऊ, इलाहाबाद, बनारस, अलीगढ़ सहित 12 जनपदों से टीमे भागीदारी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *