जो बेटी को दे पहचान माता-पिता वही महान: राजकुमार

मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलैया आशानंद विकास खण्ड शमशाबाद के अन्तर्गत मिशन शक्ति महिला जन जागरुकता रैली का शुभारम्भ ग्राम प्रधान कमलेश गंगवार व इंचार्ज प्रधानाध्यापक स्काउट मास्टर राजकुमार ने किया। स्काउट मास्टर राजकुमार ने कहा कि जब आप में शक्ति सारी तो क्यों बने बेचारी। बेटी कुदरत का उपहार, नहीं करों उसका तिरस्कार, जो बेटी को दे पहचान माता-पिता वही महान आदि स्लोगन के साथ नारे लगाये गये। मिशन शक्ति का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता, नारी हर रूप में हमेशा साथ रहती है और आज के युग में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर देव में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। बच्चों ने जोर-शोर से नारे लगाते हुए जागरुक किया। इस मौके पर निशा, सरला, बसंती, नेहा, सेजल, खुशी, उमा, काजल, गौरी, शशि, चंचल आदि बालिकाओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया और उन्हें सम्मानित किया गया। स्काउट गाइड में बालिका-बालक में भेद नहीं इसके बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान भारती, ग्राम प्रधान कमलेश गंगवार, प्रमोद गंगवार, हरीश कुमार, अतुल कुमार, अशोक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *