गली से गुजर रहे संदिग्ध लोगों को देख मोहल्ले के लोगों ने मचाया शोर

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोरों का आतंक जारी है। जिसके चलते आए दिन कहीं ना कही चोरी की घटनाओं को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। अफसोस इस बात का है इतना सब कुछ होने के बावजूद शमशाबाद थाना पुलिस अज्ञात चोर पकडऩे में नाकाम साबित हो रही है। यही कारण है अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद हैं और गली मोहल्ले में भ्रमण कर चोरी की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। बताया गया है शमशाबाद नगर के मोहल्ला तराई जहां बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोर जो चोरी की घटना को अंजाम देने के इरादे से एक गली से गुजर रहे थे। जब कुछ लोगों की अज्ञात चोरों पर नजर पड़ी, तो मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं शोर शराबा सुनकर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों को आशंका है कि चोर किसी घर में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के इरादे से भ्रमण कर रहे थे या फिर किसी पशुपालक के दरवाजे पर बांधे गए दुधारू जानवरों को चुराने के लिए। मगर मोहल्ले के लोगों की सतर्कता के चलते चोरों की दाल नहीं गली और उन्हें उल्टे पैर जान बचाकर भागना पड़ा यह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *