पुलिस की छत्र छाया में सज रहे जुयें के फड़

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज, शमशाबाद क्षेत्र में जुआरियों द्वारा जुए के खेल में फड़ लगाकर हजारों लख रुपए के दांव लगा रहे जो नगर वासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है नगर वासियों में चर्चाएं है कभी ग्रामीण इलाकों में स्थित बाग बगीचों खेत खलिहानों में जुआरी जुए का फड़ सजा कर हजारों लाखों के दांव लगाया करते थे आजकल नगर क्षेत्र में सजा कर हजारों लाखों का दांव लगा रहे है बो भी ऐसी जगह पर जहां अक्सर इर्द गिर्द के रास्तो से आम लोगों का आना-जाना होता ऐसे स्थानों पर हजारों लाखों रुपए के दांव जुआरियों द्वारा फड़ सजाकर लगाया जा रहा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शमशान नगर में स्थित मोहल्ला दल मीर खा जहां खेतों में कुछ नामी गिरामी जुआरियों द्वारा फड़ लगाकर हजारों लाखों रुपए का जुआ खेला जा रहा इस जुये के खेल में जुआरी जीत का जज्बा लिए हजारों लाखों रुपए का दांव लगा रहे हैं कस्बे के लोगों में चर्चाये कभी ग्रामीण क्षेत्रों में जुआ खेलने के शौकीन बाग बगीचों खेत खलिहानों में फड़ लगाकर किस्मत आजमाया करते थे   अब इसका प्रचलन शहर में बढ़ता जा रहा,

सूत्रों के अनुसार नगर में स्थित भाजपा नेता के मोहल्ले के पीछे स्थित खेत जहां अक्सर जुआरियों को फड़ सजाकर जुए का खेल खेलते हुए देखा जा रहा है इस हुए के फड़ में हजारों लाखों रुपए का दांव लगाकर जुआरियो को किस्मत आजमाते हुए देखा जा सकता हैं कहावत है जुए के भार से बैल भी हारा तो इंसान की क्या बिसात जानकार लोगों की माने तो इस मोहल्ले के निकट स्थित खेत खलिहान जहां सुबह होते ही खेतों जुआरियों को फड़ सजाकर जुआ खेलते देखा जा सकता है सूत्रों के अनुसार इस खेल को दोपहर से शाम तक होते देखा जा सकता है अफसोस यहां पुलिस भी है पुलिस गस्त व्यवस्था भी है सब कुछ है फिर भी जुआरी हजारो लाखों का दांव लगा किस्मत आजमा रहे हैं जुआरियों के सजाए फड़ तथा हजारों लाखों के दांव नगर क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बने हुए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *