Headlines

न्यायालय पेशी पर आये बंदी ने काट लीं हाथ की नसें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला जेल से पेशी आये बंदी ने अपने हाथ की नसें काट लीं। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के नौगवां निवासी 30 वर्षीय राजा पुत्र हरीशचन्द्र जिला जेल में निरुद्ध है। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेशी पर लाया गया। जहाँ उसने किसी धारदार चीज से अपने हाथ पर लगभग आठ जगह काट लिया। बंदी के नस काट लेने की खबर से पुलिस में हडक़ंप मच गया। उसे दोपहर 2.46 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईएमओ अभिषेक चतुर्वेदी ने बंदी का उपचार किया। फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया न्यायालय में पेशी पर बंदी राजा को लाया गया था, तभी सेशन हवालात में राजा ने धारदार हथियार से अपने हाथ की नसें काट ली हैं। उनको उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उसके हाथ में टांके भी आये। उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी गयी। आरोपी के ऊपर धारा 379 के तहत मुकदमा 7 अप्रैल 2023 को थाना कादरी गेट में लिखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *