समृद्धि न्यूज। दुनिया के कई इलाकों में भूकंप के आने का सिलसिला जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तडक़े जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भूकंप आया। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ के पास था और इसकी तीव्रता 3.1 थी। यह सोमवार सुबह 1:36 बजे आया। भूकंप की गहराई सतह से 10 किलोमीटर नीचे 33.17 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.87 डिग्री पूर्वी देशांतर पर थी।
ताजिकिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप
ताजिकिस्तान में भी सोमवार तडक़े भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 23 किलोमीटर गहराई में पाया गया।
वहीं सोमवार को अलास्का में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। बयान के अनुसार, भूकंप 48 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया्र जो झटकों के लिए अतिसंवेदनशील है। इससे पहले 17 जुलाई कोए राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक बयान में कहा गया था कि रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता के भूकंप ने अलास्का को हिला दिया था।
अलास्का के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने अलास्का की खाड़ी में आए भूकंप के बाद तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही, उन्हें समुद्र तट और नदी जैसे जल क्षेत्रों से दूर रहने के लिए कहा गया है। सुनामी निगरानी का मतलब है कि विशेषज्ञ खतरे का आकलन कर रहे हैं, इसलिए आगे की जानकारी का इंतजार करना चाहिए।
