गाजे बाजे के साथ निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज में शनिवार शाम गाजे बाजे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। जिसमे मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष अवध नरायन पांडेय, गल्ला आढ़ती राजेन्द्र सक्सेना और पंकज गुप्ता ने भगवान श्रीराम की बारात को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कराया। बारात का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। श्रीराम के साथ लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन सभी आकर्षण के केन्द्र बने हुए थे। बारात में भगवान गणेश, दुर्गाजी, खाटू श्याम, भारत माता, हनुमान जी, बाँके बिहारी, लड्डू गोपाल, शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, सरस्वती, नंदी अघोरी, रामलला अयोध्या झांकी को शामिल किया गया। कई डीजे पर भक्ति धुनों पर बारात में शामिल श्रद्धालु झूमते गाते नजर आ रहे थे। पूरा नगर बारात देखने के लिए उन रास्तों के किनारे जमा हो गया। जिन रास्तों से भगवान श्रीराम की बारात निकलनी थी। वहीं बच्चों और बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। पूरा नगर बाराती नजर आया। डीजे पर बज रहे भजनों पर लोगों में खासकर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। बारात को पुराना गनीपुर स्थित पंडित पूरन प्रकाश चतुर्वेदी के यहां स्थित जनकपुरी लाया गया। इस मौके पर मेला प्रबंधक प्रमोद मिश्रा, कमेटी अध्यक्ष अनिल वर्मा, कमल भारद्वाज, प्रशान्त गुप्ता पिन्टू, कुलदीप सक्सेना, विशाल कश्यप, अभिषेक राठौर, सुनील राठौर, मोहित भारद्वाज, नरेशचंद्र राठौर, विनीत भारद्वाज, आदेश राठौर, रजनीश यादव, अनुज गुप्ता सहित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *