समधन, समृद्धि न्यूज़। झमाझम हों रही बारिश के चलते मकान की कच्ची छत ढहने से उसके नीचे सो रहे परिवारजन आनन-फानन में अपनी जान बचाकर कमरें से बाहर निकले और कमरें में रखा बेंड, चारपाई, बर्तन,राशन कपड़े आदि सामान दव गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीता गुरुवार रात करीब 1 बजें समधन नगर के मुहल्ला कादर खां नगर निवासी हसीन अहमद पुत्र मुन्ना अहमद के मकान की कच्ची छत बारिश के चलते भर भराकर ढह गई जिसके नीचे सो रही हसीन अहमद की पत्नी तरन्नुम बेगम व पुत्री अलसिफा, पुत्र अलिशान, पुत्र अरहान छोटे छोटे बच्चे बाल बाल बच गए घटना की खबर लगते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए बताते चलें कि हसीन अहमद एक गरीब परिवार का व्यक्ति हैं मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का गुजर बसर करता है। हसीन अहमद की पत्नी ने सरकार से रहने के लिए आवास की गुहार लगाई है।
बारिश के चलते समधन में मकान की कच्ची छत गिरी
