नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। शादी कार्यक्रम में आए रिश्तेदार ने घर की महिलाओं तथा लड़कियों के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर छेड़छाड़ की। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज के नयागनीपुर निवासी सुकांति पत्नी राम शंकर ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया की बीती रात उसकी पुत्री रानी की बारात आयी थी, तभी उसके घर में आया रिश्तेदार घर में मौजूद महिलाओं तथा लड़कियों से गाली-गलौज करने लगा। जब महिलाओं ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो वह छेड़छाड़ करने लगा। पीडि़ता ने बताया कि जब पिता ने विरोध किया, तो उक्त आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीडि़त ने अपने ही रिश्तेदार सौरभ गौरव पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम सिरमौरा के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बारात में आये रिश्तेदार ने महिलाओं से की गाली-गलौज व छेड़छाड़
