दोहरे हत्याकाण्ड में आरोपियों की गिरफ्तार न होने तक पीडि़त परिजनों ने शुरु किया आमरण अनशन

पीडि़त परिजनों का आरोप २१ अगस्त की रात्रि अभियुक्त अनुरुद्ध ने अपने चार साथियों के साथ पहुंचकर जान से मारने का किया प्रयास
पुलिस की सक्रियता के चलते हुए नाकाम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते माह हुए दोहरे हत्याकांड में पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीडि़त परिवार मंगलवार को मुख्यालय पहुंच गया और प्रार्थना पत्र देकर जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक आमरण अनशन शुरु कर दिया।
कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र सरह निवासी गोविन्द्र पुत्र स्व0 बृजनन्दन अपने परिजनों के साथ मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पिता बृजनन्दन व भाई चंदन की २३ जुलाई को निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसमें फरार चल रहे पांचों अभियुक्त २१ अगस्त को मेरी व मेरे पूरे परिवार की हत्या करने के उद्देश्य से छत पर चढ़ आये। मेरी मां माधुरी ने अभियुक्त अनुरुद्ध पुत्र सुखपाल निवासी सरह व उसके चार अन्य साथी थे। अनुरुद्ध के हाथ में बंदूक थी, तभी मेरी मां जान बचाने के लिए चिल्लाने लगी। मेरी सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान सत्यप्रकाश व प्रदीप ने टार्च की रोशनी लगाकर लकारा और चौकी की पुलिस को बुला लिया। आरोपीगण पीछे से भाग गये। यदि पुलिस के जवान सक्रिय न होते तो मेरे पूरे परिवार की हत्या हो जाती। पीडि़त ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की। वहीं माधुरी ने आमरण अनशन की अनुमति प्रदान करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पीडि़ता का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *