स्वतंत्रता दिवस पर डीएन कालेज में अमर शहीदों के बलिदानों को किया गया याद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दुर्गा नारायन महाविद्यालय में प्राध्यापक एवं कर्मचारियों व एन0सी0सी0 कैडेट्स, स्वयं सेवकों, रोवर्स/रेंजर्स एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ0 राम नरेश सिंह ने झण्डा रोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा प्रेषित सन्देश स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर कार्यवाहक प्राचार्य द्वारा पढ़ा गया। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए देश के अमर शहीदों के वलिदानों को याद किया। इस अवसर पर डॉ0 सत्येन्द्र मिश्रा, डॉ0 अजहर जुनैद आलम, डॉ0 पंचम कुमार, डॉ0 मो0 अमीन, डॉ0 अशोक कुमार शर्मा, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा, अनामिका मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *