सीएचसी का हाल बेहाल, पर्चा बना रहे सफाई कर्मचारी

 चिकित्साधीक्षक समय से नहीं पहुंचे, इंतजार करते नजर आये ग्रामीण
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। जिससे ग्रामीण खासे परेशान हैं। चिकित्सकों के इंतजार में ग्रामीण को घंटों बैठना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सरकार के कड़े निर्देशों के बाद भी लापरवाही सामने आ रही है। चिकित्सक समय से नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे यहां इलाज कराने आने वाले ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को सर्दी, जुकाम, खांसी से पीडि़त जब सीएचसी पहुंचे, तो चिकित्सक नदारत थे। जिससे उन्हें घंटों वहां बैठकर चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा। बताते चलें कि सर्दी के मौसम के चलते जुकाम, बुखार, खांसी के ज्यादा मरीज दवा लेने पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि चिकित्सक सरकार के आदेश की अनदेखी कर अपनी मनमानी पर उतारु हैं। उनके आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। जिससे यहां आने वाली जनता को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं शनिवार को देखा गया कि सफाई कर्मचारी पर्चा बना रहा था। वहीं चिकित्साधीक्षक की कुर्सी खाली पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *