सांझी महोत्सव में हंस गिरी सांझी कमेटी ने निकालीं मनमोहक झांकियां

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सांझी महोत्सव में हंस गिरी सांझी कमेटी की ओर से खाटू श्याम समेत करीब एक दर्जन मनमोहक झांकियां निकाली गयीं। जिन्हें देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
कायमगंज में पितृपक्ष के दौरान आयोजित सांझी महोत्सव के दसवें दिन हंस गिरी सांझी कमेटी गंगा दरवाजा ने एक दर्जन से अधिक झांकियां निकालीं। इस दौरान खाटू श्याम की झांकी और सडक़ पर राक्षसों से लड़ती मां काली के अखाड़े ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं अन्य झांकियों में कृष्ण-सुदामा, मां सरस्वती, पुत्र के सिर पर आरा चलाते राजा हरिश्चंद्र और तारामती, नारद जी, कुबेर जी तथा अंधे माता-पिता को कंधे पर रखकर तीर्थ यात्रा कराते श्रवण कुमार शामिल थे। बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की भी आकर्षक झांकी निकाली गई। इन झांकियों को देखने के लिए कायमगंज के साथ-साथ मुड़ौल, रूटौल, प्रेमनगर, घसिया चिलौली, टिलियां जैसे आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष रवि कौशल, चंदन गुप्ता, शिवम कौशल, गोविंद रावत, प्रशांत तिवारी और सौरभ कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सांझी महोत्सव के अब केवल पांच दिन शेष हैं। दोनों कमेटियों के कार्यकर्ता महोत्सव को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रयासरत हैं। शनिवार को शीतल सांझी मंडल बजरिया की ओर से परंपरा के अनुसार भव्य शंकर बारात निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *