गुनहगारों को देने सहारा आया चरनी में तारनहारा

कैंडिल लाइट सर्विस व क्रिसमस ट्री सेलीब्रेशन का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
बड़े दिन के उपलक्ष्य में मसीह समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के क्रम ेमें शनिवार को देर रात यूथ कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के पूर्व सीएनआई चर्च बढ़पुर में गीत गाकर क्रिसमस त्योहार मनाया। पादरी जयपाल मैसी के निर्देशन में बढ़पुर स्थित सीएनआई चर्च को रंग बिरंगी लाइटों व झालरों से सजाया गया। साथ ही क्रिसमस ट्री सेलीब्रेशन हुआ।

देर रात में कैंडिल लाइट सर्विस आयोजित हुई। सभी मसीह समाज ने गीत गाया गुनहगारों को देने सहारा आया चरनी में तारनहारा, गीत गाकर सेलीब्रेशन किया गया। पादरी जयपाल मैसी ने यूथ कमेटी के सदस्यों के साथ प्रभु यीशु के लिए संदेश पढ़ा और कहा कि इस उत्सव को सब मिलजुलकर मनायें। जब प्रभु ने हमें इस धरती पर भेजा है, तो हमारे पापों का नाश होगा और सबके सुख दुख में भागीदारी के साथ क्रिसमस त्यौहार मनायेंगे। हम सब लोगों का कर्तव्य है कि गरीब व असहायों की मदद करें। यही प्रभु यीशु का संदेश था। गीतों की गुनगुनाहट के साथ यूथ कमेटी के सदस्यों के उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यवस्था प्रियंका मैसी व आदित्य रोहित सहाय ने देखी। वहीं आल सोल्स चर्च फतेहगढ़ में भी क्रिसमस ट्री सेलीब्रेशन सम्पन्न हुआ। सिटी चर्च फर्रुखाबाद में पादरी स्टीफान मसीह की मौजूदगी में यूथ कमेटी के सदस्यों ने गीत गाकर सेलीब्रेशन किया। साथ ही गिरजाघर को सजाकर कैरल सिंगिंग आयोजित की। व्यवस्था मुकेश डेविड व रंजीत मसीह ने देखी। फतेहगढ़ स्थित रखा चर्च में यूथ कमेटी द्वारा चर्च को सजाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *