

दो सगे भाई बहन समेत कई बच्चे घायल, बड़ा हादसा होने से बचा
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। सुबह बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही स्कूली बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें दो भाई बहन के ज्यादा चोटें आयीं, जबकि अन्य बच्चे मामूली रुप से घालय हुए।
जानकारी के अनुसार बुधवार को जनपद शाहजहॉपुर के जलालाबाद स्थित रोजी पब्लिक स्कूल की बस करीब ३७ बच्चों को लेकर स्कूल जा रह थी, तभी थाना अमृतपुर के ग्राम नगला हूसा के निकट अचानक सामने आये एक बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गयी। बस में सवार जनपद शाहजहाँपुर के मिर्जापुर जरियनपुर के ग्राम ढाई निवासी 15 वर्षीय कक्षा 10 के छात्र आदित्य पुत्र वीरेंद्र राजपूत व उसकी बहन 12 वर्षीय दिव्यांशी कक्षा 7 की छात्रा घायल हो गयी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गये। वहीं सूचना मिलने पर एसडीएम रावेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी रविंद्रनाथ राय, थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी मौके पर पंहुचे और घायल छात्र आदित्य व बहन दिव्यांशी को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। इसके अलावा बस में सवार छात्र आर्यन अंकित, शुभांशु, रणदीप, आशी, महक, अलका, राम, श्याम, गौरी आदि सभी छात्र चालक पर तेजी से बस चलाने का आरोप लगा रहे थे। अधिकारियों ने बच्चों के परिजनों को उनके सुपुर्द किया। वहीं थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बस चालक सुनील पुत्र रामपाल सिंह निवासी थरिया थाना मिर्जापुर को तत्काल हिरासत में ले लिया। छात्रों के पारिवारिक जनों ने विद्यालय प्रबंधन कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कई बार चालक की शिकायत की गई। फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। उधर चालक सुनील का कहना है कि बाइक को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हुई थी। बस पलटने से ग्रामीणों ने सरकार पर उंगली उठानी शुरू कर दी है। विद्यालय सत्यमोहन पाण्डेय का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शाहजहांपुर जनपद में तीन-तीन मंत्रियों के होते हुए भी बच्चों को 25 किलोमीटर का सफर ना तय करके 70 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है, जबकि अगर कोलाघाट का पुल समय से शुरू हो गया होता तो बच्चों को इतना सफर न तय करके कुछ ही देर में विद्यालय पहुंच सकते थे। वहीं जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार चौहान भी मौके पर पहुंचे और बच्चों का हाल जाना।
