मेडल जीतने पर विद्यालय परिवार ने अर्पिता व आदित्य को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गायत्री इंटरनेशनल स्कूल नियर गुडग़ांव देवी मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कक्षा 10 की छात्रा अर्पिता भारद्वाज व कक्षा 8 के आदित्य शुक्ला को सम्मानित किया गया। दोनों बच्चों ने 19 व 20 जुलाई को लखनऊ चौक स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय करांटे प्रतियोगिता में भाग लिया था और मेडल जीते थे। चेयरमैन मनोज अग्रवाल व डायरेक्टर देवांश अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि दोनों बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है, यह गर्व की बात है। प्रतियोगिता में मेडल जीतना बहुत बड़ी बात है। अर्पिता भारद्वाज ने गोल्ड व आदित्य ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। कोच पारस भारद्वाज ने कहा कि सभी के सहयोग से बच्चों ने मेडल जीते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *