विद्यालय पहुंचने पर दबंग पति ने मारपीट कर निकाला, दी जान से मारने की धमकी
पुत्री को जन्म देने से ससुरालीजन है न खुश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विद्यालय प्रबंधक के विद्यालय पहुंचने पर दबंग पति व उसके परिजनों ने मारपीट कर बच्ची सहित विद्यालय से निकाल दिया और जानमाल की धमकी दी। पीडि़ता ने न्याय पाने के लिए जिलाधिकारी के यहां लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। चौधरी हजारीलाल अन्नपूर्णा पब्लिक स्कूल की प्रबंधक दीप्ती पत्नी प्रभात प्रभात कुमार निवासी मुबारिकपुर पट्टी मूसाखिरिया थाना जहानगंज ने लिखित शिकायत कर अवगत कराया कि विद्यालय मॉडल शंकरपुर में स्थित है। वर्तमान में विद्यालय की मैं एक मात्र प्रबंधक हूं। जिसे समिति के अध्यक्ष रामसेवक सहित अन्य सदस्यों ने सर्वसम्मति से नियमानुसार चुना है।
मैं जब विद्यालय 5 अपै्रल को पहुंची, तो इस दौरान पूर्व प्रबंधक आदेश कुमार व मेरे पति प्रभात कुमार ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मुझे घुसने से रोका। इस दौरान मेरे पति ने मारपीट कर मुझे विद्यालय से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि अगर दोबारा आयी तो जान से मार देंगे। इस संदर्भ में मंैने थाना जहानगंज में लिखित शिकायत की। जिस पर पुलिस ने पति प्रभात कुमार के विरुद्ध धारा 115(2),352 के तहत एनसीआर दर्ज कर चालान कर दिया, लेकिन उसके बावजूद अभी भी आदेश कुमार व प्रभात कुमार दबंगई के बल पर मुझे मेरे अधिकारों से वंचित कर रहे है और जानमाल की धमकी दे रहे है। पीडि़ता ने बताया कि मेरे पति प्रभात पुत्री को जन्म देने की बजह से अपना नहीं रहे है और इसमें उनके परिजन सहयोग कर रहे है। पीडि़ता ने अपनी जानमाल का खतरा बताते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस संदर्भ में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच करायी जायेगी।
