खेल-खेल में बच्ची गंगा में डूबी, तलाश जारी

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव तेरा अकबरपुर में अपने नाना के घर आई बच्ची खेल-खेल में गंगा में डूब गयी। शाम तक खोजबीन करने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव तेरा अकबरपुर में अपने नाना सुरेश कुशवाहा के घर आई 12 वर्षीय सोनी कुशवाहा पुत्री राजू कुशवाहा निवासी हूषा नगला थाना अमृतपुर अपनी मां मन्नो देवी के साथ में नाना के घर आई थी। रविवार सुबह गुडिय़ा का त्यौहार मनाया जा रहा था, तभी बच्ची बच्चों के साथ में खेल रही थी तथा खेलते-खेलते गंगा के किनारे पहुंच गई। जहां गंगा के अंदर जाने से वह लापता हो गई। इसकी सूचना पास की पुलिस चौकी तेरा अकबरपुर में दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जगदीश प्रसाद वर्मा ने भटपुरा से गोताखोरों को बुलवाया। मौके पर पहुंचे 10-12 गोताखोरों से बच्ची को ढुंढवाया गया, लेकिन शाम होने तक बच्ची का कोई भी पता नहीं चला। पुलिस के अथक प्रयास के बावजूद भी बच्ची का कोई भी सुराग नहीं लगाया जा सका। वहीं थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कल ड्रोन कैमरे की सहायता से बच्ची को ढुंढवाया जाएगा। इस मौके पर बच्ची की मां सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *