नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। योगी सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बनने के छह माह बाद ही ठोस अपशिष्ट कूड़ा संग्रहालय केंद्र खंडहर में तब्दील हो गया।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ज्योनी के सचिव तथा ग्राम प्रधान मिलकर पैसे का जमकर बंदरबांट कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते एक वर्ष पूर्व सरकार के निर्देशानुसार समस्त ग्राम पंचायतों में कूड़ा अपशिष्ट केंद्र बनाए गए थे। जो ग्राम प्रधानों ने अपनी मनमानी के चलते मानक के हिसाब से नहीं बनाए थे। जिसमें बालू सीमेंट की मात्रा भी पूर्ण रूप से नहीं तय की गई थी। जिसके चलते 6 माह में ही कूड़ा संग्रहालय केंद्र छह माह में ही खंडहर में तब्दील हो गये। जब इस बावत ग्राम प्रधान बबलू कठेरिया तथा सचिव से इस बात जानकारी की गयी, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिससे साफ जाहिर है कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है। विकास के लिए आने वाले पैसों का प्रधान व सचिव मिलकर बंदरबांट कर रहे हैं। जिससे जनता में खासा आक्रोश व्याप्त है, जबकि सरकारी धन का दुरुपयोग करने पर शासनादेश के अनुसार उच्च अधिकारी तत्काल कार्रवाई करते हैं, लेकिन इस ग्राम पंचायत पर अधिकारियों का ध्यान अभी तक क्यों नहीं गया है। यह लोगों की समझ से परे है। जिसके चलते ग्राम प्रधान का मनोबल बढ़ता जा रहा है और ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को ना कराकर पैसे की जोड़तोड़ में सरकारी खाते से धन निकालने की फिराक में बने रहते हैं।
सचिव व प्रधान मिलकर खा गये पैसा…..बनने के छह माह बाद ही खंडहर में तब्दील हो गया कूड़ा संग्रहालय केंद्र
