मिशन कम्पाउण्ड के खेल मैदान के पास पड़ा मिला शिशु का कटा सिर

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिर को लिया कब्जा में, की लोगों से पूछताछ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
मिशन कम्पाउण्ड के खेल मैदान के पास फुटपाथ पर नवजात शिशु का कटा सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा कटे हुए सिर को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मिशन कंपाउंड के खेल मैदान के पास फुटपाथ पर कुछ लोगों ने नवजात बच्चे का कटा हुआ सिर पड़ा देखा। इसकी जानकारी संबंधित चौकी को दी गयी। जिस पर आवास विकास चौकी इंचार्ज दीपक तथा थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की। पुलिस काफी देर तक जांच करती रही। स्थानीय निवासी रिंकू ने बताया की मोहल्ला बैंडीपुरा के आसपास है दर्जनों कुत्ते आवारा किस्म के हैं। उपरोक्त कुत्तों के द्वारा ही नवजात शिशु के सिर को लाकर डालने की आशंका जतायी गयी। पुलिस ने नवजात शिशु के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोग तरह-तरह की चर्चायें करते देेखे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *