यू.पी. बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का आकार लंववत (वर्टिकल) होगा

छात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखकर बोर्ड सचिव ने उठाया ऐतिहासिक कदम
उत्तर पुस्तिकाओं के आकार में परिवर्तन से नकल माफिया के मंसूबों पर फिरेगा पानी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वर्ष 2026 की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं का आकार लम्ववत यानी वार्टिकल होगा। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के आकार में परिवर्तन का यह कदम छात्र-छात्राओं को लिखने में सहजता को ध्यान में रखकर उठाया है।
जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वर्ष 2026 की परीक्षा में यू.पी. बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के आकार में परिवर्तन किया हैै। परीक्षा में उपयोग के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का आकार अभी तक क्षैतिज यानी होरिजेंटल रहता था। जिसे अब लम्ववत यानी वार्टिकल किया जायेगा। यह बदलाव दरअसल इसलिए किया जा रहा है कि विद्यार्थियों को लिखते समय सहजता रहे, क्योंकि छात्र-छात्रायें पूरे साल अपनी पढ़ाई के दौरान जिस कॉपी पर लिखते हैं उसका आकार वर्टिकल ही होता है, जबकि अभी तक परीक्षा में जो उत्तर पुस्तिका लिखने के लिए छात्रों को मिलती थी उसका आकार क्षैतिज (होरिजेंटल) होता था। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को अब उसी आकार (वर्टिकल) की उत्तर पुस्तिका मिलेगी। जिस आकार की कॉपी पर छात्र-छात्रायें अध्ययन के दौरान पूरे वर्ष भर लिखते हैं। ऐसा होने से छात्रों को परीक्षा में लिखने में मनोवैज्ञानिक रुप से सहजता का अनुभव होगा। बोर्ड की कॉपियों के आकार में बदलाव से नकल माफियाओं के मंसूबों पर पानी फिर जायेगा, क्योंकि माफिया नकल कराने में पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं को बाहर से लिखवाकर जमा करते थे। पूर्व में उत्तर पुस्तिकाओं के रंग में कई तरह के बदलाव किये जाते रहे हैं, परन्तु बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने वर्ष २०२६ की परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर सबसे बड़ा परिवर्तन कॉपियों के आकार को लेकर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *