विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में गूंजे शब्दों के स्वर

ओम प्रकाश सिंह भदौरिया की पांचवीं पुण्यतिथि पर हुआ भव्य आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आरोग्य चेतना समिति एवं टीम आलवेज पॉजिटिव के संयुक्त तत्वावधान में ओम प्रकाश सिंह भदौरिया की पांचवीं पुण्यतिथि पर बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 अरुण प्रताप सिंह भदौरिया और आनंद भदौरिया रहे। अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ0 शिव ओम अम्बर ने की। संचालन लखीमपुर के वरिष्ठ हास्य कवि श्रीकांत सिंह ने अपने चुटीले अंदाज़ में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। डॉ0 यशपाल सिंह चौहान ने ओम प्रकाश सिंह भदौरिया के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक आदर्श अध्यापक, लेखक, कवि, योग्य वक्ता, योगगुरु, नेचुरोपैथ, समाजसेवी और लोकतंत्र सेनानी थे, जिनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कवयित्री डॉ0 प्रीति पवन तिवारी ने मां बागीश्वरी की वंदना प्रस्तुत कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। डॉ0 शिव ओम अम्बर ने कहा लफ्ज़़ों में टंकार बिठाए लहजे में ख़ुद्दारी रख, जीने की ख्वाहिश है तो, मरने की तैयारी रख। उत्तराखंड के युवा कवि विवेक बादल बाजपुरी ने पढ़ा बगावत करने वालों के परों को छांट देंगे हम, बहा करके लहू अपना, धरा को पाट देंगे हम। संचालक श्रीकांत सिंह ने अपनी हास्य रचनाओं और त्वरित टिप्पणियों से श्रोताओं को ठहाकों में डुबो दिया। मैनपुरी से आये गीतकार सुरेश चौहान ने अपनी भावनात्मक प्रस्तुति से सबको भावविभोर कर दिया। बाराबंकी से आए हास्य कवि संदीप अनुरागी ने कहा नेता की आंखें बदल भी दो हज़ार बार, दिखाई देगी फिर भी सिर्फ़ कुर्सी और दरबार। हरदोई से आए कवि राजकुमार सिंह प्रखर ने कहा माटी कुंकुंम पानी अमृत, पवन जहां का प्राण है, ऐसा देश हमारा जिसके, कण-कण में भगवान है। कवि महेश पाल सिंह उपकारी, उत्तराखंड के कवि अशोक अवस्थी, शाहाबाद से आए गीतकार करुणेश दीक्षित, कवयित्री शशि सिंह, संयोजक डॉ0 अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, रूद्रपुर से पधारे रोहित तिवारी ने काव्य पाठ किया। साथ ही अश्वनी कुमार आर्य (शाहजहांपुर) को शिवराम सिंह स्मृति समाज भूषण सम्मान, सोहन लाल तिवारी (शाहजहांपुर) को तेज प्रताप सिंह स्मृति समाज भूषण सम्मान, कल्याण राम (रूद्रपुर) को ओम प्रकाश सिंह भदौरिया स्मृति समाज भूषण सम्मान, राम औतार शर्मा इंदु को जय राम सिंह स्मृति समाज भूषण सम्मान, बृजेश कुमारी को सुशीला देवी स्मृति समाज भूषण सम्मान, रामपाल सिंह को बिट्टन भदौरिया स्मृति समाज भूषण सम्मान, शिवराम सिंह को बिट्टन देवी स्मृति समाज भूषण सम्मान व सभी कवियों एवं सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरा सभागार कविताओं की गूंज और श्रद्धा के भावों से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम में डाक अधीक्षक डी0वी0 पाण्डेय, कार्यालय अधीक्षक महेंद्र कुमार, संध्या सिंह, गौरव सिंह, तरुण प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, लक्ष्मी, संतोषी, रचना, सतेंद्र प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह राठौर, वैभव सिंह, शैल मिश्रा, शालू, सारिका चौधरी, संगीता कटियार, रंजना गंगवार, डॉ0 बृजेंद्र चौधरी, संजय कटियार, पीयूष गंगवार, वैभव सोमवंशी, अनुजा सोमवंशी, राम धीरज, करुणेश अवस्थी, ऋषि मिश्रा, ऋषभ कटियार, वीरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, उदय प्रताप सिंह, जनार्दन दिवेदी, अंकुश दीक्षित, अनुराग श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, डॉ0 राघवेन्द्र, अभिषेक कुमार, हिमांशु यादव, ऋषभ श्रीवास्तव, जसवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, अंकित शाक्य सहित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *