नवयुग की आध्यात्मिक मार्गदर्शक – दिशा बंसल टैरो

  • अंक ज्योतिष और वास्तु से बदल रही हैं जीवन
  • अंतज्र्ञान और प्राचीन ज्ञान का संगम
  • दिल्ली की 24 वर्षीय दिशा युवाओं को दे रही नई ‘दिशा’

नई दिल्ली, समृद्धि न्यूज। 
खोल दे पंख मेरे, कहता है परिंदा, अभी और उड़ान बाकी है,
जमीं नहीं है मंजिल मेरी, अभी पूरा आसमान बाकी है।
लहरों की खामोशी को समंदर की बेबसी मत समझ ऐ नादाँ,
जितनी गहराई अन्दर है, बाहर उतना तूफान बाकी है।’
इन पंक्तियों को महज दिशा बंसल चरितार्थ करने में जुटी हैं। उम्र भले ही सिर्फ 24 की हो, लेकिन हौसले आसमाँ जैसे बुलन्द हैं, क्षितिज को छूने में पूरी दमखम से जुटीं नई दिल्ली की दिशा ने आध्यात्मिक जागरूकता और जीवन मार्गदर्शन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। दूसरों के जीवन की ‘दिशा’ सुधारने के लिए तीन वर्षों से वे एक पेशेवर टैरो रीडर के रूप में कार्य कर रही हैं और साथ ही एक कुशल अंक ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार भी हैं। वे लोगों को जीवन में स्पष्टता, संतुलन और उद्देश्य प्राप्त करने में सहायता करती हैं।
दिशा को खास बनाता है उनका गहरा ज्ञान और प्रतिष्ठित आर. के. शर्मा के सान्निध्य में प्राप्त औपचारिक प्रशिक्षण। उनके मार्गदर्शन में दिशा ने वैज्ञानिक सोच और आध्यात्मिक अंतज्र्ञान के बीच अद्भुत संतुलन स्थापित करना सीखा, जो आज उनके कार्य की विशेषता है।
टैरो कार्ड रीडिंग के माध्यम से दिशा कॅरियर, रिश्ते, विवाह, शिक्षा और व्यक्तिगत विकास से जुड़े मुद्दों पर गहन और मार्गदर्शी सलाह देती हैं। उनके अनुसार, टैरो केवल भविष्य जानने का साधन नहीं, बल्कि आत्म-चिंतन, भावनात्मक उपचार और आत्म-सशक्तिकरण का माध्यम है।
अंक ज्योतिष के क्षेत्र में दिशा अंकों की ऊर्जा को समझकर व्यक्ति के जीवन पथ, उसकी ताकतों और आत्मिक उद्देश्य को उजागर करती हैं। वास्तु परामर्श के माध्यम से वे घर और कार्यस्थल की ऊर्जा को संतुलित कर, स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं।
दिशा इंस्टाग्राम पेज एट द रेट शुभ अण्डर स्लैश दिशा के ज़रिए भी लोगों तक पहुंच बना रही हैं, जहाँ वे दैनिक टैरो कार्ड, ज्योतिष सुझाव और वास्तु उपाय साझा करती हैं। उनकी शांत ऊर्जा, ईमानदार दृष्टिकोण और सकारात्मक विचारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक समर्पित और बढ़ती हुई समुदाय दिलाई है।
दिशा के लिए यह यात्रा सिर्फ ज्योतिष या भविष्यवाणी तक सीमित नहीं है—यह लोगों को अपने भीतर की बुद्धि, आत्म-जागरूकता और आध्यात्मिक संतुलन से जोडऩे का एक सशक्त माध्यम है।
दिशा ने बताया कि दुनिया से दु:खों को खत्म तो नहीं किया जा सकता है, कम अवश्य किया जा सकता है। और वे इसी दिशा में सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *